# न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन एजेई की, इस ओहदे पर दोबारा नियुक्ति

- सैयद मोजतबा हुसैनी ख़ामेनेई
- प्रकाशित: 5 जुलाई 2026 (2026-07-05)
- URL: https://mojtabakhamenei.world/hi/messages/appointment-mohseni-ejei-head-judiciary/
- Persian original: https://mojtabakhamenei.world/fa/messages/appointment-mohseni-ejei-head-judiciary/

स्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का आदेश इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

जनाब हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन आक़ाए मोहसिनी एजेई

आपकी मूल्यवान और ईमानदार कोशिशों की सराहना के साथ , संविधान की धारा 157 के तहत , आपको न्यायपालिका प्रमुख नियुक्त करता हूं।

हमारे शहीद नेता (अल्लाह उनके दर्जे बुलंद करे) की ओर से किए गए मुतालबे और मेरी तरफ़ से 28 जून 2026 को वर्णित बिन्दु , मसलों के हल में प्रभावी हो सकते हैं , तरक़्क़ी का रास्ता समतल कर सकते हैं और न्याय पालिका को उचित स्तर पर पहुंचा सकते हैं।

उम्मीद है कि जनाब और सम्मानीय जज और न्यायपालिका में आपके साथियों की दुगुनी कोशिश के नतीजे और हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की दुआ से , महान ईरानी क़ौम लाभान्वित होगी।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई

4 जुलाई 2026
