हुज्जतुल-इस्लाम राशिद यज़दी का हाल जानने इस्लामी क्रांति के नेता की ओर से हुज्जतुल-इस्लाम मरवी पहुँचे
यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
आस्ताने क़ुद्से रज़वी के मुतवल्ली हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन अहमद मरवी इस्लामी क्रांति के नेता की ओर से नैतिकता (अख़लाक़) के उस्ताद और प्रख्यात ख़तीब हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन काज़िम राशिद यज़दी के घर पहुँचे और उनका हाल जानने के साथ-साथ क्रांति के नेता का सलाम और दुआ उन तक पहुँचाई।
आस्ताने क़ुद्से रज़वी के मुतवल्ली ने इस्लामी क्रांति के नेता की ओर से हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन काज़िम राशिद यज़दी के घर जाकर नैतिकता के इस उस्ताद, प्रख्यात ख़तीब और धार्मिक शोधकर्ता का हाल जाना और हज़रत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा ख़ामेनेई का सलाम और दुआ पहुँचाते हुए उनके स्वास्थ्य और कुशलता की कामना की।
हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन राशिद यज़दी ने भी इस्लामी क्रांति के नेता की इस तवज्जोह और स्नेह के इज़हार का आभार जताते हुए विशेषज्ञता, प्रबंधन-क्षमता और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता (मक्तबी होने) को हज़रत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा ख़ामेनेई की ख़ूबियों में गिना और इस्लाम, क्रांति और जनता की सेवा के मार्ग में उनकी निरंतर बढ़ती सफलताओं के लिए दुआ की।
धार्मिक प्रचार (तबलीग़) के क्षेत्र की इस यादगार हस्ती ने शहीद नेता के साथ बरसों की जान-पहचान और साथ की यादें ताज़ा करते हुए उनके उत्कृष्ट नैतिक, इल्मी और प्रबंधकीय गुणों का ज़िक्र किया और निष्ठा, अल्लाह की बंदगी, उदारता व सहनशीलता (शरह-ए-सद्र), हिकमत, क्रांतिकारी भावना और निरंतर संघर्ष को शहीद नेता की सबसे अहम विशेषताओं में गिनाया।