पैग़म्बर के जन्मदिवस पर 2500 से अधिक सज़ायाफ़्ता लोगों को क्षमादान और सज़ा में कमी
यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
अंतिम पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (उन पर और उनके परिवार पर अल्लाह की कृपा और सलाम हो) और इमाम जाफ़र सादिक़ (अलैहिस्सलाम) के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर न्यायपालिका प्रमुख ने इस्लामी क्रांति के नेता को एक पत्र लिखकर सामान्य और क्रांतिकारी अदालतों, सशस्त्र बलों के न्यायिक संगठन तथा सरकारी ताज़ीरात संगठन के 2577 सज़ायाफ़्ता लोगों की सज़ा माफ़ करने, कम करने और बदलने का अनुरोध किया था, जिस पर हज़रत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी ख़ामेनेई ने इस बारे में फ़ैसला न्यायपालिका प्रमुख पर छोड़ दिया।
हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहसिनी एजेई ने भी आवश्यक समीक्षा के बाद इन सज़ायाफ़्ता लोगों की सज़ा की माफ़ी, उसमें कमी और उसके परिवर्तन को लागू करने का आदेश जारी किया।