1. होम
  2. संदेश
  3. 21 जून 2026

इस्लामी क्रांति के शहीद नेता के मलकूती उरूज के स्थल के निकट ज़ैनबिया में मुहर्रम की अज़ादारी की पहली रात

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

इस वर्ष यह मजलिस इस्लामी क्रांति के माननीय नेता हज़रत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी ख़ामेनेई की ओर से आयोजित की जा रही है।

इस मजलिस में हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन सैयद मीरहाशिम हुसैनी ने «जीवन के हिसाब-किताब और जीवन की इलाहियात» विषय पर अपने संबोधन में व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भौतिक हिसाब-किताब के साथ-साथ आध्यात्मिक अवधारणाओं पर विशेष ध्यान देने तथा अल्लाह और ईश्वरीय वादों को ध्यान में रखने के बारे में विचार व्यक्त किए और कहा: रमज़ान युद्ध में ईरानी राष्ट्र की पवित्र प्रतिरक्षा कर्बला की महान घटना के सबक़ों तथा अबा अब्दिल्लाह (अलैहिस्सलाम) और उनके वफ़ादार साथियों की जाँनिसारी से प्रेरित है और भौतिक हिसाब-किताब और तैयारियों के साथ-साथ इलाहियात पर ध्यान देने का एक स्पष्ट उदाहरण है।

साथ ही, जनाब मेहदी रसूली ने हज़रत अबा अब्दिल्लाह (अलैहिस्सलाम), कर्बला के शहीदों और इस्लामी क्रांति के शहीद नेता के शोक में नौहाख़्वानी की और रमज़ान युद्ध के उच्च स्थान वाले शहीदों के नाम और स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की।