1. होम
  2. संदेश
  3. 16 अगस्त 2026

“ईरान के शहीद आक़ा” के चालीसवें की स्मृति सभाएँ तेहरान, क़ुम और मशहद में

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

इस्लामी क्रांति के नेता के कार्यालय ने ईरान के शहीद आक़ा की शवयात्रा और दफ़न के चालीसवें दिन के अवसर पर एक विज्ञप्ति जारी करके तेहरान, क़ुम और मशहद में शहीद नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई की स्मृति सभाओं के आयोजन की घोषणा की।

इस्लामी क्रांति के नेता के कार्यालय की विज्ञप्ति का पूरा पाठ:

بسمه‌تعالی
महान अल्लाह के नाम से

ईरान के शहीद आक़ा की ऐतिहासिक शवयात्रा और उनके पवित्र पार्थिव शरीर के दफ़न के चालीसवें दिन के अवसर पर, उस महान नेता और उनके परिवार की स्मृति सभाएँ इस्लामी क्रांति के माननीय नेता हज़रत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी ख़ामेनेई की ओर से तेहरान, क़ुम और मशहद में आयोजित की जा रही हैं।

शहीद नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई की स्मृति सभाएँ इस प्रकार आयोजित होंगी:

तेहरान: मंगलवार, 27 मुर्दाद, 17:00–19:00 बजे, इमाम ख़ुमैनी (रह.) मुसल्ला के शबिस्तान में।

क़ुम: बुधवार, 28 मुर्दाद, मग़रिब और इशा की नमाज़ के बाद, हज़रत फ़ातिमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े में।

मशहदे मुक़द्दस: गुरुवार, 29 मुर्दाद, इमाम हसन अस्करी (अ.) की शहादत की रात के अवसर पर, मग़रिब और इशा की नमाज़ के बाद, पवित्र रज़वी रौज़े में।

ईरान की क़द्रदान जनता को शहीद नेता की स्मृति सभाओं में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

शहीद नेता के चालीसवें की स्मृति सभाओं में सभी ईरानियों और इंक़ेलाब के दोनों इमामों के चाहने वालों की उत्साहपूर्ण और व्यापक उपस्थिति, इस्लामी क्रांति के माननीय नेतृत्व के प्रति एक नई बैअत और ईरान के शहीद आक़ा के मार्ग पर चलते रहने के संकल्प की पुनः पुष्टि होगी।

इस्लामी क्रांति के नेता का कार्यालय