यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है
आदरणीय भाई, जनाब डॉ. मोहसिन रज़ाई
आपके बहुमूल्य अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, मैं एतद्द्वारा आपको, जो आठ वर्षीय पवित्र प्रतिरक्षा (दिफ़ा-ए-मुक़द्दस) के गौरवशाली दौर के अग्रणी व्यक्तियों में से हैं, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करता हूँ। मुझे आशा है कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में आप पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।
साथ ही, प्रिय भाई जनाब डॉ. मुहम्मद बाक़िर ज़ुल-क़द्र के दिन-रात के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया जाता है।
इंशाअल्लाह, हमारे सरदार हज़रत बक़ीयतुल्लाह अल-आज़म (अल्लाह तआला उनके प्रकट होने में शीघ्रता करे) की कृपादृष्टि के अधीन आप सदैव गौरवशाली ईरानी राष्ट्र के लिए एक मुजाहिद सिपाही बने रहें।
सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई