1. होम
  2. संदेश
  3. 5 नवंबर 2026

इस्लामी क्रांति के नेता के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी का हाल जाना

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

इस्लामी क्रांति के माननीय नेता की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम अस्पताल जाकर हज़रत आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी का हाल-चाल जाना।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन रहीमियान, मोहम्मदी इराक़ी और हाज अलीअकबरी ने आज शाम तेहरान के एक अस्पताल में पहुँचकर इस्लामी क्रांति के माननीय नेता का सलाम और दुआएँ पहुँचाईं और महान मराजे-ए-तक़लीद में से एक, हज़रत आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी के उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

हज़रत आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी को बीमारी के कारण अस्पताल ले जाया गया है और वे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं।