1. होम
  2. संदेश
  3. 22 जुलाई 2026

शहीद मुज़फ़्फ़र भाइयों की माता के निधन पर शोक संदेश

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है

जनाब हुसैन मुज़फ़्फ़र! अस्सलामु अलैकुम;

गौरवशाली शहीदों हसन, अली और रज़ा मुज़फ़्फ़र (अल्लाह तआला उनसे प्रसन्न हो) की आदरणीय, त्यागी और धैर्यवान माता के निधन पर मैं आपको, अन्य सम्मानित शोकाकुल परिजनों तथा शहीदों और ईसारगरों (बलिदानियों) के आदरणीय परिवारों को संवेदना व्यक्त करता हूँ।

इस प्रतिष्ठित और ईश-परायण महिला ने इस्लामी क्रांति की मर्यादा की रक्षा के लिए समर्पित, ईमानदार और प्रतिबद्ध संतानों का पालन-पोषण करके ईश्वरीय सान्निध्य के उच्च स्थान को प्राप्त किया है। आशा है कि उनकी पवित्र आत्मा, अपनी शहीद संतानों की पवित्र आत्माओं के साथ, ईश्वरीय दया और प्रसन्नता में डूबी रहे।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई