1. होम
  2. संदेश
  3. 10 अगस्त 2026

मेजर जनरल पासदार अहमद वहीदी की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल (सिपाह-ए-पासदारान) के मुख्य कमांडर के पद पर नियुक्ति

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है

ब्रिगेडियर जनरल पासदार अहमद वहीदी

ज़ायोनी-अमेरिकी शत्रु के हाथों लेफ़्टिनेंट जनरल पासदार मुहम्मद पाकपूर की गौरवपूर्ण और सम्मानजनक शहादत को देखते हुए, तथा आपकी उत्कृष्ट सेवाओं और बहुमूल्य अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, मैं आपको मेजर जनरल का पद प्रदान करते हुए इस्लामी क्रांति संरक्षक बल (सिपाह-ए-पासदारान) के मुख्य कमांडर के पद पर नियुक्त करता हूँ।

ऐसी परिस्थिति में, जब इस्लामी गणतंत्र ईरान की पवित्र व्यवस्था विश्व साम्राज्यवादी अहंकार के साथ एक रणनीतिक और निर्णायक टकराव में है, निम्नलिखित अपेक्षाओं की पूर्ति अपेक्षित है:

1. अधिकतम प्रतिरोधक क्षमता (डिटरेंस) के उद्देश्य से क्षमताओं का निरंतर और सर्वांगीण उन्नयन, तथा शत्रु के विरुद्ध शक्तिशाली आक्रामक अभियानों के संचालन के लिए विवेकपूर्ण तत्परता

2. सिपाह संगठन में सांस्कृतिक उत्थान, तथा समस्त पासदारों और कमांडरों के आंतरिक सार के रूप में तक़्वा (ईश-परायणता), अंतर्दृष्टि और क्रांतिकारी भावना को सुदृढ़ करना

3. संगठनात्मक पदानुक्रम में आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार तथा आधुनिक कौशलों से संपन्न प्रबंधन और कमान का विस्तार

आशा है कि हमारे सरदार (अल्लाह तआला उनके प्रकट होने में शीघ्रता करे) की दुआओं और सिफ़ारिशों (शफ़ाअत) की छाया में इस्लामी गणतंत्र ईरान की पवित्र व्यवस्था के समस्त सशस्त्र बलों को दोगुनी सफलताएँ और निरंतर विजयें प्राप्त हों।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई