सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉक्टर अली लारीजानी, उनके बेटे और सहकर्मियों की शहादत पर संदेश
यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
بسم الله الرّحمن الرّحیم
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है
ولاتَحسبَنَّ الّذینَ قُتِلوا فی سبیلِاللهِ اَمواتاً بَل اَحیاءٌ عِندَ رَبِّهِم یُرزَقون
"और जो लोग अल्लाह की राह में मारे गए हैं उन्हें हरगिज़ मुर्दा न समझो, बल्कि वे ज़िंदा हैं और अपने परवरदिगार के यहाँ रिज़्क़ पा रहे हैं।" (सूरए आले इमरान, आयत-169)
बहुत अफ़सोस के साथ मुझे सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और उस परिषद में नेतृत्व के प्रतिनिधि जनाब डॉक्टर अली लारीजानी, उनके होनहार बेटे और उनके कुछ सहकर्मियों की शहादत की दर्दनाक ख़बर मिली। वह एक आलिम, दूरदर्शी, होशियार और प्रतिबद्ध व्यक्ति थे और राजनीतिक, सैन्य, सुरक्षा, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विभिन्न क्षेत्रों में विविध अनुभव रखते थे। इस्लामी व्यवस्था के विभिन्न स्तरों पर लगभग पाँच दशकों की भूमिका ने उन्हें एक विशिष्ट हस्ती बना दिया था।
निःसंदेह ऐसी शख़्सियत की हत्या उनकी अहमियत और उनके प्रति इस्लाम के दुश्मनों के द्वेष को दर्शाती है। इस्लाम के विरोधी जान लें कि इस्लामी व्यवस्था के तनावर दरख़्त की जड़ में इस ख़ून का बहाया जाना उसे केवल और मज़बूत बनाता है, और निश्चय ही हर ख़ून का एक ख़ूनबहा होता है जिसे शहीदों के अपराधी क़ातिलों को जल्द ही चुकाना होगा। मैं इस क्षति पर उस महान व्यक्ति की सम्मानित पत्नी, उनके अन्य बच्चों और इसी तरह अन्य संबंधियों, विशेष रूप से जनाब आयतुल्लाह आमुली लारीजानी की सेवा में हार्दिक संवेदना पेश करता हूँ और परम सत्य अल्लाह جلَّوعلا (जो महान और सर्वोच्च है) की बारगाह से उन दिवंगतों के दर्जों की बुलंदी की दुआ करता हूँ।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
26 इस्फ़ंद 1404