1. होम
  2. संदेश
  3. 17 मार्च 2026

स्वयंसेवी बल बसीज के कमांडर शहीद मेजर जनरल ग़ुलाम रज़ा सुलैमानी की शहादत पर संदेश

यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ

بسم الله الرّحمن الرّحیم
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है

مِنَ المُؤمِنینَ رِجالٌ صَدَقوا ما عاهَدوا اللهَ علیهِ فَمِنهُم مَن قَضی نَحبَهُ وَ مِنهُم مَن یَنتَظِرُ وَ ما بَدَّلوا تَبدیلاً
"अहले ईमान में से कुछ ऐसे मर्द हैं जिन्होंने अल्लाह से किया हुआ अपना अहद सच्चा कर दिखाया; तो उनमें से कुछ अपनी मन्नत पूरी कर चुके हैं और कुछ इंतेज़ार कर रहे हैं, और उन्होंने (अपने अहद में) ज़रा भी तबदीली नहीं की।" (सूरए अहज़ाब, आयत-23)

स्वयंसेवी बल बसीज-ए-मुस्तज़अफ़ीन के प्रमुख मेजर जनरल ग़ुलाम रज़ा सुलैमानी की शहादत की दुखद ख़बर मिलने से बहुत दुख और अफ़सोस हुआ। वह लंबे समय से अल्लाह की राह में जिहाद के मैदान में सक्रिय थे और इस राह में उन्होंने बहुत से अनुभव हासिल किए थे। इस मुजाहिद कमांडर की हत्या बसीज की बहुत अधिक अहमियत और उस गहरे डर की याद दिलाती है जो कीना रखने वाला नीच दुश्मन उससे टकराने के संबंध में रखता है।

मैं इस दर्दनाक मुसीबत पर उस ऊँचे दर्जे वाले शहीद के सम्मानित परिवार, इस्लामी क्रांति संरक्षक बल (सिपाह-ए-पासदारान) में उनके सभी सहकर्मियों और सभी प्रिय बसीजियों की सेवा में, जिनमें सबसे छोटा मैं ख़ुद हूँ, संवेदना पेश करता हूँ और आशा करता हूँ कि सर्वशक्तिमान अल्लाह उस अज़ीज़ को ऊँचा मक़ाम अता फ़रमाएगा।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
26 इस्फ़ंद 1404