यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील, अत्यंत दयावान है
आदरणीय राष्ट्रपति, जनाब पेज़ेशकियान (अल्लाह उनकी रक्षा करे और उनका सम्मान बढ़ाए)
अभिवादन और सलाम के पश्चात; एतद्द्वारा मैं परिश्रमी ख़ुफ़िया मंत्री और अनुभवी गुमनाम जाँबाज़, हुज्जतुल-इस्लाम सैयद इस्माईल ख़तीब (अल्लाह तआला उनसे प्रसन्न हो) की शहादत पर आपको, सम्मानित मंत्रिमंडल को, ख़ुफ़िया मंत्रालय में आपके सहयोगियों को, और विशेष रूप से उन महानुभाव के परिवार को बधाई और संवेदना प्रस्तुत करता हूँ।
निःसंदेह उनकी रिक्तता की पूर्ति उस संवेदनशील मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के दोगुने प्रयासों से होनी चाहिए, ताकि सुरक्षा आंतरिक और बाहरी शत्रुओं से छीन ली जाए और समस्त देशवासियों को प्रदान की जाए। मैं उपकारी ईश्वर से आपकी और अन्य सहयोगियों की कुशलता तथा उस प्रिय शहीद के लिए उच्च स्थान की प्रार्थना करता हूँ।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई