विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह के पत्रों का उत्तर
यह मूल फ़ारसी पाठ का अनुवाद है। मूल फ़ारसी पाठ
باسمهتعالی
उस सर्वोच्च के नाम से
मेरे प्यारे बच्चों को सलाम;
मैंने आपके स्नेह भरे पत्र पढ़े। आप युवा और उत्साही छात्रों की अपार कृपाओं के लिए मैं आभारी हूँ, और आप सबके लिए, जिन्होंने मुझ पर एक हक़ क़ायम कर दिया है, विशेष रूप से दुआ करूँगा।
आपके पत्रों में, और उन बहुत से युवाओं और छात्रों के पत्रों में भी जो इस नाचीज़ पर अपनी कृपा और स्नेह लुटाते हैं, भविष्य के निर्माण का संकल्प, इरादा और ज़िम्मेदारी का एहसास झलकता है। यह दृढ़ वचन एक अनमोल अमानत है, जिसकी जड़ें शुद्ध मोहम्मदी इस्लाम (उन पर और उनके परिवार पर अल्लाह का दुरूद व सलाम हो) के मत और महान ख़ुमैनी तथा शहीद ख़ामेनेई (अल्लाह उन दोनों के पवित्र दर्जे बुलंद करे) की विरासत में हैं, और यही हमारे आपसी “हम-अहदी”, यानी एक ही अहद से बंधे होने, के रिश्ते की डोर है।
इस लक्ष्य के लिए जितना हो सके, अपने आपको ज्ञान और ईमान, आत्म-शुद्धि, अल्लाह से आत्मीयता और क़ुरआन तथा अहले बैत (उन पर सलाम हो) की शिक्षाओं की गहरी समझ के हथियार से लैस कीजिए, और दोगुनी मेहनत और नई पहल से प्रिय ईरान की शक्ति और सामर्थ्य को बढ़ाइए, ताकि हमारे मेहरबान मौला (अल्लाह उनके ज़ुहूर में जल्दी करे) की दुआ से, एक ही अहद से बंधे लश्करों का प्रगति और इस्लामी-ईरानी सभ्यता के शिखरों की ओर सफ़र और भी बेहतर ढंग से और तेज़ी से पूरा हो, इंशाअल्लाह।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
6 आबान 1405